AdministrationNews UpdateUttarakhand

इशिता की सुरक्षित वापसी के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा की गयी समुचित व्यवस्था

देहरादून। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल मैं अध्ययनरत देहरादून निवासी छात्रा इशिता सक्सेना इंफाल में बिगड़ रही परिस्थितियों के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार से घर वापसी हेतु मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने समन्वय करते हुए इशिता की सुरक्षित वापसी के लिए इंफाल सरकार से समन्वय करते हुए इशिता की वापसी हेतु व्यवस्था की गई । इसके लिए प्लेन की टिकट करवा दी गई है।
    जिलाधिकारी ने बताया कि इशिता के लिए टिकट बुक करा दी गई है वह कल शाम तक देहरादून पहुंच जायेंगी। इशिता के परिजनों ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं जिलाधिकारी देहरादून का धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button