News UpdateUttarakhand

आईएससी के उत्तराखंड टॉपर संस्कार ध्यानी को सम्मानित किया

ऋषिकेश। आईएससी के उत्तराखंड टॉपर संस्कार ध्यानी को कांग्रेसियों ने सम्मानित किया। युवाओं को संस्कार से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सोमवार को कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी रहे जयेंद्र रमोला कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग गंगानगर पहुंचे। वहां उन्होंने आईएससी के स्टेट टॉपर संस्कार ध्यानी को शॉल और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आरपीएस स्कूल में पढ़ने वाले संस्कार ने कक्षा 12वीं में 99.5 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह ऋषिकेश और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। हमें ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित कर इनका हौसला बढ़ाना चाहिए, इससे अन्य बच्चे भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे। मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्यारेलाल जुगरान, पूर्व पार्षद बृजपाल राणा, समाजसेवी मानवेंद्र भंडारी, उमेश गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button