Uttarakhand

इस बार 72वां दशहरा महोत्सव मनाने जा रही है दशहरा कमेटी (बन्नू बिरादरी)

देहरादून। दशहरा कमेटी (बन्नू बिरादरी) द्वारा एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें दशहरा कमेटी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने बताया कि उनकी उक्त कमेटी इस बार 8 अक्टूबर 2019 को 72वां दशहरा महोत्सव परेड ग्राउण्ड में बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाने जा रही है। इस बार परेड ग्राउण्ड में रावण, मेघनाथ व कुम्भकरण के पुतलों की लम्बाई क्रमशः 60फुट, 55फुट व 50फुट रखी गयी है। इस बार लंका दहन का समय सांय 5ः00 बजे व रावण दहन का समय सांय 6ः00 बजे रखा गया है। हरीश विरमानी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस बार लंका लाईट वाली होगी साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है साथ ही दशहरा महोत्सव के अवसर पर प्लास्टिक मुक्त दशहरा मनाने के पूर्ण प्रयास भी किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि दशहरा महोत्सव में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्रसिंह रावत होंगे व कार्यक्रम अध्यक्ष- हरबंश कपूर होंगे। विशिष्ट अतिथियों में सुबोध उनियाल, मेयर-सुनील गामा, विनोद चमोली, प्रीतमसिंह, दिनेश अग्रवाल, विधायक राजकुमार आदि सम्मिलित होंगे। प्रैसवार्ता के दौरान दशहरा कमेटी के अध्यक्ष हरीश विरमानी के अतिरिक्त संतोखसिंह नागपाल, हरीश गुलाटी, रमेश खनीजो, पंकज कालरा, मनोज साहनी, दीपक ग्रोवर, विजय सिन्दूरिया, परवेश अरोड़ा, स0 तरन्दीपसिंह मन्नी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button