News UpdateUttarakhand

अंतर विद्यालय एवं महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 21 फरवरी से

देहरादून। जिला क्रिकेट संघ 21 फरवरी से अंतर विद्यालय एवं महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता मोनाल कप का आयोजन करने जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न, विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है। सचिव विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम पांच लीग मैच खेलेगी। लीग मैच आयुष क्रिकेट अकादमी व रायवाला में खेले जाएंगे। उसके आधार पर क्वालिफायर व एलीमिनेटर मैच खेले जाएंगे। 28 फरवरी को दिन रात्रि का फाइनल मुकाबला आयुष क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button