News UpdateUttarakhand

अवशेष निर्माण कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देष

अल्मोड़ा। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को अवशेष निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देष दिये। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री व राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में एक अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के अवषेष कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किया जाना है ताकि एमसीआई निरीक्षण के दौरान अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को प्रथम एलओपी की स्वीकृति मिल जाये। उन्होने कहा कि प्रयास किया जाये प्रथम एलओपी हेतु जो कार्य अवषेष है उनको प्राथमिता के आधार पर पूरा कर ले। सचिव ने कहा कि प्रयास रहेगा कि इस वर्ष से कक्षाएं संचालित हो इसके लिए सभी औपचारिकताओं को पूर्ण किया जाएगा।
भ्रमण के दौरान सचिव ने कहा कि अभी काफी कार्य अवषेष है जिन्हे जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देष कार्यदायी संस्था को दिये। उन्होने कहा कि वर्तमान में मेडिकल कालेज में कार्य धीमी गति से चल रहा था जिस कारण उनके द्वारा आज भ्रमण कर कार्यदायी संस्थाओं को कडेघ् निर्देष दिये गये। उन्होने कार्य करने वाली संस्थाओं को एक निश्चित समय अवधि के भीतर अवषेष कार्यो को पूर्ण करने के निर्देष दिये। इस दौरान उन्होने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के समस्त ब्लाॅको का निरीक्षण किया। उन्होने प्रार्चाय व कार्यदायी संस्थाओं यूपीआरएनएन व सीएनडीएस से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, नवनीत पाण्डे, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 आर0जी0 नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 अनिल ढींगरा, उप जिलाधिकारी सीमा विष्वकर्मा, तहसीलदार संजय कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीआरएनएन संजय चैधरी, प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस हरीष प्रकाष के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button