News UpdateUttarakhand

दोषी अभियंता को निकाल बाहर करने के बजाय बनाया अधिशासी अभियंता, थमा दिया दोहरा चार्जः मोर्चा    

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि सुशासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करने वाली सरकार ने ₹10 लाख से अधिक सरकारी धन को नुकसान पहुंचाने वाले दोषी सहायक अभियंता, नलकूप खंड जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध हुए एवं इन पर 68,851 व 7,976 कुल 76,827 रुपए की वसूली की गई, उस भ्रष्ट अभियंता पर सरकार ने मेहरबानी दिखाते हुए दिसंबर 2021 में सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड  हल्द्वानी के चार्ज के साथ-साथ टनकपुर का भी अतिरिक्त चार्ज थमा दिया। होना तो यह चाहिए था कि इनको बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए था अथवा डिमोशन करना चाहिए था, लेकिन इन पर खासी मेहरबानी की गई। शर्मा ने कहा कि पूर्व में वर्ष 2018 में भी इन भ्रष्ट महाशय को सहायक अभियंता (संबद्ध) को रामनगर के साथ-साथ कालाढूंगी का दोहरा चार्ज देकर भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दी गई। शर्मा ने कहा कि बड़ी चिंता का विषय है कि ईमानदार अधिकारियों को हाशिये पर डाला जा रहा है एवं भ्रष्टों को सरकार गले लगा रही है। मोर्चा शीघ्र ही इस मामले को शासन के समक्ष रखेगा।

Related Articles

Back to top button