Uttarakhand

स्पोर्टस हस्ति की बायोपिक पर काम करना पसंद करूंगीः-उर्वशी रौतेला

देहरादून। आज एक माॅल में प्रैस को सम्बोधित करते हुए एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कहा कि उन्हें अगर किसी की बायोग्राफिक फिल्म पर काम करने का मौका मिला तो उनकी प्राथमिकता स्पोर्टस हस्ति की बायोपिक पर काम करना पसंद करूंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उसके बाद उनकी बायोपिक में मधुबाला व कल्पान चावला भी शामिल है। उर्वशी रौतेला उनकी फिल्म हेट स्टोरी 4 की कामयाबी के बाद उत्तराखण्ड में बद्रीनाथ व केदारनाथ के दर्शन के लिए आई हुई थी। इस दौरान उन्हें पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हेट स्टोरी 4नायिका प्रधान फिल्म थी। जिसे करने के लिए उनके परिचितों ने मना कर दिया था लेकिन उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत में रिस्क उठाया है। लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को सराहा है। उन्होंने कहा कि अभी वह 3-4 प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। लेकिन उनके बारे में उन्होंने चर्चा करने से मना कर दिया। उन्होंने अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट रेस 3 के बारे में भी कुछ नहीं बोला।
उन्होंने कहा कि वह उत्तराखण्ड में केवल बाबा केदारनाथ व बद्रीनाथ के दर्शन करने और उनकी फिल्म हेट स्टोरी की कामयाबी पर भगवान का आभार प्रकट करने आये थी। उर्वशी ने कहा कि उनकी नानी का सपना था कि वह केदारनाथ व बदरीनाथ के दर्शन करे। उर्वशी ने दोनों के सपने को भी पूरा कर दिया। उन्होंने अपनी नानी को केदारनाथ व बदरीनाथ की यात्रा करा दी है।

Related Articles

Back to top button