News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

आईआईपी की छात्रा कनिका नोबेल पुरस्कार विजेताओं से मिलने व बातचीत के लिए चयनित

देहरादून। सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, देहरादून में पीएचडी की छात्रा कनिका गुप्ता को नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ मिलने और
बातचीत करने के लिए जर्मनी के लिंडौ, (28 जून से 3 जुलाई 2020) में 70वीं लिंडौ नोबेल पुरस्कार विजेता बैठक में भाग लेने के लिए चुना गया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें दुनिया भर में परास्नातक, डॉक्टरेट, और पोस्ट-डॉक्टरल कार्यक्रमों से जुड़े छात्र-छात्राए अपने चयन के आधार पर भाग लेते हैं। कनिका गुप्ता को सभी वित्तीय सहायता डीएसटी, भारत सरकार और लिंडौ नोबेल लॉरिएट  मीटिंग्स की परिषद, जर्मनी द्वारा विस्तारित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button