News UpdateUttarakhand

मानवाधिकार संगठन ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए संगठन हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करने में तत्पर है। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लाॅकडाउन होने के कारण संगठन निरंतर जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सब भी संस्था को सहयोग करने के लिए आगे आयें, ताकि हम सब मिलकर इस महामारी को समाप्त करने में सहायक सिद्ध हो सकें। इस अवसर पर संगठन के चेयरमेन सचिन जैन ने कहा कि कोरोना महामारी में हमारी संस्था के सभी पदाधिकारी निरन्तर सभी क्षेत्र में अपने भरसक प्रयासों से जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में संस्था द्वारा निरंतर लोगों को राहत पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें जब भी ऑक्सीजन की जिसको जरूरत पड़ी उसको उप्लब्ध कराई गई। इसके अंतर्गत मास्क सैनिटाइजर, इम्युनिटी बूस्टर, पुलिस व अन्य वॉलिंटियर्स को पानी, जूस, बिस्कुट प्रदान प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को राशन किट व कोरोना पीड़ित परिवारों को भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button