News UpdateUttarakhand

दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जाने पर 6 दिसंबर तक बंद रहेगा मानवाधिकार आयोग कार्यालय

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग, देहरादून में गुरूवार को दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण हो जाने के कारण शुक्रवार को आयोग कार्यालय में सेनेटाईजर का छिड़काव किया जायेगा, जिसके फलस्वरूप आयोग कार्यालय कल बन्द रहेगा तथा सोमवार 7 दिसम्बर को पुनः पूर्व की भांति आयोग कार्यालय खुलेगा। यह जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकारी, उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग हरीश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि उक्त तिथि को निर्धारित परिवादों की अगली तिथि के सम्बन्ध में पृथक से सूचित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button