AdministrationEducationEntertainmentNews UpdateUttarakhand

श्रीगुरू रामराय पब्लिक स्कूल, राजा रोड़ में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

देहरादून। आज श्री गुरूरामराय पब्लिक स्कूल राजा रोड़ में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि राजपुर विधायक खजानदासजी व मेयर सुनील उनियाल गामा रहे। विघालय की प्रधानाचार्या श्रीमति शहाना रहमान व मुख्य अतिथितियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री गणेश वंदना की प्रस्तुति से किया गया। इसके बाद नेचरथीम पर आधारित मंत्रमुग्ध कर देने वाले माधोसिंह भण्डारी, रामायण प्रस्तुति एवं जागर आकर्षण के मुख्य केन्द्र रहे। छात्रों द्वारा रंगोली एवं आर्ट क्रापट का भी सुन्दर प्रदर्शन किया गया। छोटे बच्चों द्वारा प्रेम से हमको जीने दो गाने पर प्रस्तुति दी गयी । इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिनमें भजन, पंजाबी, गढ़वाली, कन्न्ड़ नृत्य आदि प्रमुख रहे।

इस अवसर पर श्री गुरूरामराय मिशन के शिक्षा अधिकारी विनय मोहन थपलियाल, हरिशंकर शर्मा जी, डी0पी0 ममगाई, प्रीति गैरोला, यशोदा सती, बलदेवसिंह आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान एस0डी0 न्यूज के संवाददाता ने मेयर सुनील उनियाल गामा व विधायक खजानदास जी से भी वार्ता की और उनसे स्मार्ट सिटी, सिंगलयूज प्लास्टिक, विपक्ष द्वारा बी0जे0पी0 पर लगाये जा रहे आरोपों को लेकर चर्चा की और मेयर गामाजी व विधायक खजानदास जी ने हमारे संवाददाता के सवालों का क्या जवाब दिया, जानने के लिये नीचे वीडियों पर क्लिक करेंः-

 

Related Articles

Back to top button