News UpdateUttarakhand

आप का पंचायत चुनाव सभी सीटों पर मजबूती के साथ लड़ने का ऐलान

हरिद्वार। पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। पार्टी के पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव की सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
गुरुवार को प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा आजाद अली की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष चौधरी मुनीर आलम ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। मुनीर आलम ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में इंतसार अली, इंतजार अंसारी, शाहीन अशरफ और शहजाद को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सनव्वर अली, शहजाद और अहसान अली को जिला सचिव, वहीं मोहम्मद अनीस को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ज्वालापुर, फैसल अंसारी को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लक्सर, खलील राणा को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण और आफताब अब्बासी को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रानीपुर बनाया गया है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा पंचायत चुनाव में हार के डर से चुनाव को पीछे करती जा रही है। लेकिन आप के कार्यकर्ता पंचायत चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button