Uttarakhand

अब मोटापे से घबराने की जरूरत नहीं, कैलाश हास्पिटल में उपलब्ध है अत्याधुनिक लेजर सर्जरी

देहरादून। यदि आप अपने बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब देहरादून के कैलाश हास्पिटल में दूरबीन द्वारा मोटापा कम करने की अत्याधुनिक सर्जरी उपलब्ध हो गयी है। आज कैलाश हास्पिटल में आयोजित प्रैसवार्ता पत्रकार वार्ता के दौरान अस्पताल के निदेशक पवन शर्मा व वरिष्ठ चिकित्सक डा0 विशाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व कैलाश हास्पिटल में एक युवती का मोटापा दूरबीन विधि से करने का सफल आप्रेशन किया गया। इस युवती का वजन उस समय 115 किलो था जो कि आप्रेशन के बाद 40 किलो कम यानि 75 किलो ही रह गया। डा0 कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मोटापा एक विश्वव्यापी बिमारी है जो कि आधुनिक रहन सहन, तनावपूर्ण जीवनशैली, गलत खान पान की आदतें और शारारिक व्यायाम की कमी के कारण होता है। मोटापे के कारण ही हृदय रोग, उक्त रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, अवसाद व कैंसर जैसी बिमारियां उत्पन्न होती है, उन्होंने बताया कि मोटापा ही हृदय रोग के लिये महत्वपूर्ण कारण है। बैरिएट्रिक और मैटाबोलिक सर्जरी एक क्रान्तिकारी तकनीक है जिसके द्वारा मोटापे पर विजय प्राप्त की जा सकती है। यह एक सुरक्षित, बेदाग व प्रभावी स्थायी समाधान है। 95 प्रतिशत मधुमेह रोगियों में सर्जरी के पश्चात मधुमेह का निराकरण हो जाता है और इन्सुलिन व मधुमेह की दवाओं की आवश्यकता खत्म हो जाती है। हृदय रोगियों, उक्त रक्तचाप और गठिया में बैरिएट्रिक सर्जरी के महत्वपूर्ण लाभ देखे गये हैं। प्रैस वार्ता के दौरान निदेशक पवन शर्मा, डा0 विशाल कुलश्रेष्ठ व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button