News UpdateUttarakhand

एचआरडीए ने चार अवैध कॉलोनियों को सीज किया

हरिद्वार। एचआरडीए के अधिकारियों ने गुरुवार को अनाधिकृत रूप से बनाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों की खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। एचआरडीए के सहायक अभियंता पंकज पाठक ने बताया कि आन्नेकी हेतमपुर में राहुल और विक्रम सिंह की अवैध कॉलोनी, शमशाद की सिडकुल मार्ग पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी, बहादराबाद में विकसित अवैध कॉलोनी (सिद्धी विनायक) एवं प्रतीक अग्रवाल की जमालपुर रोड पर विकसित अवैध कॉलोनी को सीज कर दिया गया है। इस दौरान एचआरडीए के अवर अभियंता त्रिपन सिंह पंवार और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button