News UpdateUttarakhand

11 जुलाई को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू हो गयी हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मुर्मू के दौरे को लेकर संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। द्रौपदी मुर्मू अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम धामी, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा व राज्यसभा सांसद, राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण और विधायकों से मुलाकात करेंगी। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। वहीं 21 जुलाई को मतगणना की तारीख निर्धारित है। 18 मई 2015 को झारखंड की राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के पहले द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। राज्यपाल के तौर पर पांच वर्ष का उनका कार्यकाल 18 मई 2020 को पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना के कारण राष्ट्रपति द्वारा नई नियुक्ति नहीं किए जाने के कारण उनके कार्यकाल का स्वतः विस्तार हो गया था। अपने पूरे कार्यकाल में वह कभी विवादों में नहीं रहीं. झारखंड के जनजातीय मामलों, शिक्षा, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर वह हमेशा सजग रहीं। कई मौकों पर उन्होंने राज्य सरकारों के निर्णयों में संवैधानिक गरिमा और शालीनता के साथ हस्तक्षेप किया। विश्वविद्यालयों की पदेन कुलाधिपति के रूप में उनके कार्यकाल में राज्य के कई विश्वविद्यालयों में कुलपति और प्रतिकुलपति के रिक्त पदों पर नियुक्ति हुई।

Related Articles

Back to top button