News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

हत्या के प्रयास में फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

देहरादून। मारपीट व हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक साथी पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलशाना पत्नी इकरार निवासी खुशहालपुर द्वारा थाना सहसपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि क्षेत्र में ही रहने वाले शैजान, फैजान, इकरार व रानी द्वारा उसके व उसके पुत्र के साथ 18 मई को मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपियों का एक साथी इकरार पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस क्रम में पुलिस को कल देर रात सूचना मिली कि जिस आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की गयी है वह क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने खुशहालपुर आसन नदी के समीप घेराबंदी कर उक्त हिस्ट्रीशीटर फैजान पुत्र इकराम को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वह भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि फैजान का लम्बा आपराधिक इतिहास है। जिस पर गैगंस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button