Uttarakhand

प्रमुख समाज सेवी महेन्द्रसिंह नेगी/गुरूजी द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को खाद्य सामग्री किट का  किया गया वितरण

 देहरादून। आज 21/04/2020 को रायपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख समाज सेवी महेन्द्रसिंह नेगी/गुरूजी द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को कोरोना संकट में खाद्य सामग्री किट का वितरण किया गया। इससे पूर्व समाजसेवी महेन्द्रसिंह नेगी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर देहरादून में आशा कार्यकर्तियों को कोरोना संक्रमण के निराकरण हेतु मैडिकल किट भी बांटी गयी थीं।
      इस अवसर पर रायपुर विधानसभा के प्रमुख समाजसेवी महेंद्र प्रताप जी “नेगी गुरुजी”, पूर्व प्रधान हिलासवालीसूरत सिंह नेगी, पूर्व प्रधान रायपुर राजेश कुमार,  सुभाष रमोला,  बलवीर सिंह,  विक्रम सिंह आदि प्रमुख  महानुभावों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button