News UpdateUttarakhand

नगर पंचायत गठित करने को लेकर सुनीं आपत्तियां व सुझाव

रूद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलक्टेªट सभागार में सिरौली कला, नगला एवं लालपुर को नगर पंचायत गठित किये जाने हेतु प्राप्त सुझाव, आपत्तियों की सुनवाई गठित समिति के सम्मुख की गई। जिसमे सिरौली कला हेतु एक आपत्ति व एक सुझाव, नगला के लिये एक आपत्ति व एक सुझाव एवं लालपुर से एक आपत्ति प्राप्त हुयी थी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, ओसी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, संयुक्त मजिस्टेªट विशाल मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल सहित सम्बन्धित आपत्तिकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button