News UpdateUttarakhand

गढ़वाली फिल्म थोकदार देखने को उमड़ी दर्शकों की भीड़

ऋषिकेश। गढ़वाली फिल्म थोकदार का पहले शो का प्रदर्शन ऋषिकेश में किया गया। फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने लोक संस्कृति संरक्षण के लिए इस प्रकार की फिल्म के प्रदर्शन को जरूरी बताया।
शुक्रवार को दून मार्ग स्थित रामा पैलेस में गढ़वाली फिल्म थोकदार के पहले शो का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, समाजसेवी लक्ष्मण सिंह चैहान ने किया। मुख्य अतिथि भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से विलुप्त हो रही गढ़वाली संस्कृति और रीति रिवाजों को नई पहचान मिलेगी। साथ ही इससे नई युवा पीढ़ी गढ़वाल की संस्कृति से रूबरू होंगी। डॉ. राजे नेगी ने कहा कि दिगंबर प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म की निर्माता ममता रावत, जबकि निर्देशक देबू रावत हैं। निर्देशक देबू रावत ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि देहरादून एवं कोटद्वार के बाद ऋषिकेश में भी दर्शकों का खूब प्यार फिल्म के प्रति देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह गढ़वाली फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत और परिवार के संस्कारों को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button