Uttarakhand

हरियाणा हेंड लूम में लगी आग

देहरादून। आज दिनांक  21-10-2020 को कोतवाली क्षेत्र में चकराता रोड स्थित हरियाणा हेंड लूम में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना कोतवाली नगर व फायर स्टेशन देहरादून को प्राप्त हुई ।  सूचना पर कोतवाली नगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन तत्काल मौके पर पहुँचे । दमकल के वाहनों द्वारा मौके पर आग पर काबू पाया गया। प्रथमदृष्टया शार्ट शर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है, आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button