News UpdateUttarakhand

हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 25 हजार झंडे लगाएगा

हरिद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हरिद्वार नगर निगम ने क्षेत्र में 25 हजार झंडे लगाने का निर्णय लिया है। नगर निगम क्षेत्र के सभी चौक चौराहों को भी तिरंगे की लाइट सजाया जाएगा। इस वर्ष आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी लोगों से अपने घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान सरकार ने किया है।
13 से 15 अगस्त तक जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए नगर निगम हरिद्वार ने भी अपनी भागीदारी की रूप रेखा तैयार कर ली है। कार्यक्रम के अंतर्गत 25 हजार तिरंगे झंडे लगाने की योजना बनाई गई है। सभी चौक चौराहों की सजावट के साथ देश भक्ति गीत भी चौराहों पर बजाए जाने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button