News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14083 पहुंचा, 447 नए संक्रमित मरीज मिले 

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 447 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद अब संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार के पार हो गया है। वहीं, 9676 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज आई जांच रिपोर्ट में 8471 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे ज्यादा 106 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 101, देहरादून में 95, नैनीताल में 50, उत्तरकाशी में 41, अल्मोड़ा जिले में 14, पौड़ी में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले। चंपावत में नौ, टिहरी और पिथौरागढ़ में छह-छह, चमोली में पांच, बागेश्वर में दो और रुद्रप्रयाग जिले में एक मरीज मिला है। मरीजों की संख्या 14083 हो गई है।
शुक्रवार को प्रदेश में पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में तीन और दून मेडिकल कॉलेज में दो संक्रमित मरीजों ने दमतोड़ा है। मृतकों में चार मरीज पुरुष हैं। प्रदेश में मृतकों की संख्या 192 हो गई है। वहीं, आज 243 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर 68.71 प्रतिशत और डबलिंग रेट 25.86 दिन पर आ गई है। सैंपल जांच के आधार पर पॉजिटिव दर अब तक की सबसे  अधिक 5.16 प्रतिशत हो गई है।

Related Articles

Back to top button