News UpdateUttarakhandआध्यात्मिक

हनुमान जन्मोत्सव का शनिवार के दिन होना कोई साधारण घटना नहीं हैः-बाबा हठयोगी

देहरादून। आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हमारी एस0डी0 न्यूज की टीम झाझरा स्थित बालाजी धाम पहुंची। जहां बालाजी के जन्मोत्सव को बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा था । वैसे तो अभी कुछ दिन पहले हमने बालाजीधाम के संरक्षक बाबा बलरामदास हठयोगी जी व बालाजी समिति के अध्यक्ष भीमसिंह पुण्डीर जी से भी इस बारे में चर्चा की थी और हनुमान जन्मोत्सव के उत्सव पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली थी लेकिन आज जब कवरेज करने के लिये आ रहे थे तो न केवल बालाजी धाम में बल्कि रास्ते में पड़ने वाले हर छोटे बड़े मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम हो रहे थे जो कि हिन्दू जागृति का सूचक है। आज हमारे संवाददाता ने हनुमान जन्मोत्सव व आज के दिन रखे जाने वाले व्रत को लेकर बाबा हठयोगी जी से सवाल किये व आज के दिन के बारे में कई रोचक जानकारियां ली कवरेज के दौरान हमारी मुलाकात क्षेत्रीय विधायक सहदेवसिंह पुण्डीर जी से भी हुई जो कि उस वक्त बालाजी मंदिर में प्रसाद वितरण कर रहे थे, हमारे संवाददाता ने उनसे भी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर कई सवालात किये और उनका क्षेत्रीय विधायक जी ने क्या जवाब दिया जानने के लिये नीचे वीडियो पर क्लिक करेंः-

 

Related Articles

Back to top button