News UpdateUttarakhand

दून में कारगी चैक के पास 7 मार्च तक आयोजित की जा रही हस्तशिल्प प्रदर्शनी

-हस्तशिल्पियों को बाजार उपलब्ध कराना आस्था संस्था का मुख्य उद्देश्यः अर्चना आर्य

देहरादून। आस्था सामाजिक संस्था हरिद्वार द्वारा देहरादून में कारगी चैक के निकट हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। हस्तशिल्प प्रदर्शनी में उत्तराखंड के अलावा कुछ अन्य राज्यों के भी स्टाल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में एंब्रॉयडरी कांच का सामान, राजस्थानी जूती, हैंड ब्लॉक, प्रिंट आइटम, कालीन, लकड़ी क्रोकरी आइटम, शाॅल, स्वेटर आदि के स्टाल लगाए गए हैं। इस प्रदर्शनी का प्रायोजक कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार है।
प्रदर्शनी स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आस्था सामाजिक संस्था की प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर अर्चना आर्य ने बताया कि यह हस्तशिल्प प्रदर्शनी 26 फरवरी से आयोजित की जा रही है, जो कि 7 मार्च तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को प्रदर्शनी स्थल पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, स्लो सांग एंड डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य हस्तशिल्पियों को बाजार उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी में आज बतौर मुख्य अतिथि पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गणेश उनियाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सेवा केंद्र देहरादून से सहायक निदेशक नलिन राय भी उपस्थित रहे। पहाड़ी प्रजामंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार द्वारा हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन करने करने के लिए उनके द्वारा लगाए गए सभी स्टालों पर जाकर उनके द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की गई। प्रदर्शनी में सायं के समय लोग काफी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। रुड़की से आए रात कुमार ने बताया कि हिमाचली टोपी काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button