News UpdateUttarakhand

दिव्यांग शिविर मंे दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के शंकरपुर में एक आवाज दिव्यांग संस्था द्वारा आयोजित “दिव्याँग शिविर” में शिरकत की। शिविर में दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, वॉकर, बैसाखी तथा अन्य उपकरणो का निःशुल्क वितरण किया गया तथा क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए यूडीआईडी कैम्प भी लगाया गया।
इस अवसर पर एक आवाज दिव्यांग संस्था का विधिवत विलय कांग्रेस पार्टी में हुआ, संस्था के सभी सदस्यों का अध्यक्ष द्वारा पटका पहना कर स्वागत किया गया। सहसपुर प्रभारी व प्रदेश सचिव कमर खान ताबी के सौजन्य से आज आयोजित शिविर में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव नवीन सिंह पयाल, गिरीश पुनेडा व अकील अहमद, जिला यूथ अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, अजय रावत, जिलाध्यक्ष  पूर्व जि.प. सदस्य राशिद भाई व अन्य वरिष्ठजन रहे मौजूद।

Related Articles

Back to top button