News UpdateUttarakhand

मोबाइल चोरों की पिटाई कर पुलिस को सौंपे, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद में शुक्रवार तड़के अलग-अलग कमरों में घुसकर चोरों ने करीब आठ मोबाइल फोन चुरा लिए। चोरी की भनक से मकान मालिक जाग गए और कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने चोरों को लिया। शोर होने पर आसपास के लोग भी जाग गए। लोगों ने चोरों को पकड़ कर बुरी तरह पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए है।
शुक्रवार तड़के रोशनाबाद निवासी मनीष कुमार पाल के घर में दो चोर घुस आए। मनीष कुमार पाल ने बताया कि चोर घर के पीछे की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए। किरायेदारों के कमरों से चार और उनके कमरे दो मोबाइल चुरा लिए। जब वह बाहर की तरफ निकले तो उनकी आंख खुल गई। सुगबुगाहट से बाहर को देखा तो दो लोग दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पकड़ कर सिडकुल पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में है। दोनों युवक रोशनाबाद के ही निवासी है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button