छात्रों व शिक्षकों के एक एक पौधा लगवाने से बनेगा हरित विद्यालय परिसरः वृक्षमित्र डॉ. सोनी

देहरादून। रायपुर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालिकाढ़ाल में चल रहे निर्वाचन नामावली कार्य के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला शिवानी कौशल व ग्राम प्रधान भोपालापनी रघुवीर सिंह चुनार के गरिमामय उपस्थिति में पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में तेजपत्ता, आंवला, बॉटलब्रास के पौधों का रोपड़ किया गया। डॉ सोनी ने सैरासरोली प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अन्नू जोशी को अपने विद्यालय में लगाने के लिए तेजपत्ता, बॉटलब्रास, आंवला, अमलतास के पौधे उपहार में भेंट कर विद्यालय में लगाने को दिए और भोजन माता कमला कंडारी को तेजपात का पौधा उपहार में भेंट किया। निर्वाचन नामावली (एसआईआर) ड्यूटी के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल ने कहा प्रकृति की सेवा मानव सेवा है धरती में हरियाली लाने व प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए हर परिवार के सदस्य को एक एक पौधा लगाना चाहिए। वहीं वृक्षमित्र डॉ सोनी ने जन जन से इस बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधा लगाने की अपील की। कहा जिस उम्मीदों से जीवन दाता ने हमें इस धरती में भेजा हैं ताकि हम प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर अपने आनेवाले पीढ़ी के लिए रख सके। हमारे बुजुर्ग बहुत कम पढ़े लिखे थे लेकिन उन्होंने पर्यावरण का दोहन नहीं किया एक सुंदर हरियाली हमारे लिए रखा हैं इसी तरह हमें भी अपने आनेवाली पीढ़ी के लिए ऐसा ही पर्यावरणीय संतुलन बनाकर रखना होगा तभी हमारा इस धरती में आना सार्थक होगा। पौधारोपण कार्यक्रम में गौरी शंकर जोशी, कमला कंडारी, मुरारी लाल कोठारी, धर्मवीर सिंह पंवार, लतादेवी, दुर्गा देवी, हीरा मनवाल, अनिल आदि मौजूद थे।




