News UpdateUttarakhand

चारधाम और आठ ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले आयुष का किया स्वागत

हरिद्वार। चारधाम और आठ ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले आयुष ठाकुर का गांव धारीवाला पथरी पहुंचने पर स्वागत किया गया। गांव फेरूपुर और कटारपुर चैराहे पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चैहान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आयुष ठाकुर का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्हें फूलमाला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में जियापोता शिव मंदिर में आयुष ठाकुर ने पूजा-अर्चना की और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। मालूम हो कि मरेठ मवाना से आयुष ने अपनी यात्रा शुरू की है।

Related Articles

Back to top button