News UpdateUttarakhand

गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने यात्रियों और निराश्रितों के लिए जलाया अलाव

हरिद्वार। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा तीर्थ यात्रियों व घाट पर रहने वाले निराश्रितों को भीषण सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए गऊघाट गंगा तट पर अलाव की व्यवस्था की गयी। ट्रस्ट के अध्यक्ष समाज सेवी कमल खड़का ने कहा कि भीषण सर्दी के चलते बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं व घाटों पर रहने वाले निराश्रितों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए ट्रस्ट के सेवा प्रकल्पों के माध्यम से घाट पर अलाव की व्यवस्था की गयी है। जिससे सभी को सर्दी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का पालन करते हुए निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। सभी को मानव सेवा के लिए सदैव तप्तर रहना चाहिए। सनी वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं व निराश्रितों की मदद के लिए घाट पर अलाव की व्यवस्था अनुज जोशी, संदीप कुमार, शोभित कश्यप ने कहा कि गिरवर नाथ जनकल्याण धमार्थ ट्रस्ट द्वारा घाट पर अलाव की व्यवस्था कर सराहनीय पहल की गयी है। अन्य संस्थाओं को भी इससे आगे आकर निराश्रितों व श्रद्धालुओं की सहायता करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button