News UpdateUttarakhand

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने माता पिता से माफी मांगी है। फिल्हाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एसओ शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि कंट्रोल रूम से मोहब्बबेवाला में एक युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो युवती के पिता सुनील शर्मा मौजूद थे। उन्होंने बताया, वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी किसी काम से दिल्ली गई हैं।
बेटी संजना शर्मा (19) अपने भाई के साथ घर पर थी। उन्होंने संजना को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। वह घर आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। संजना चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी थी। दरवाजा तोड़कर संजना को उतारा और अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया, घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि युवती एक कंपनी में काम करती थी। एक दिन पहले उसका भाई से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने रात में खाना भी नहीं खाया था। हालांकि, आत्महत्या के असल कारण क्या हैं, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button