News UpdateUttarakhand

गीता ठाकुर ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कांग्रेस सरकार में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति की उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) रही गीता ठाकुर भाजपा में शामिल हो गयी है। बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सह प्रभारी रेखा वर्मा एवं प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के सम्मुख पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गीता ठाकुर को भाजपा पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया।

Related Articles

Back to top button