PoliticsUttarakhand

गरीब परिवार की मदद को आगे आए उत्तराखण्ड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी

देहरादून।   करोना महामारी के चलते उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में करोना कर्फ्यू के तहत सिटी बोर्ड स्कूल के कक्षा 4 में पढ़ने वाले बालक लक्की जो सब्जी बेचकर अपने घर का गुजारा कर रहा था उसके विषय में आज दिनांक 22 मई 2021 को पता चलने पर उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी लक्की के परिवार के लिए मदद के लिए आगे आए इन बच्चों व इनके परिवार के बारे में पता चलने पर सुशील राठी चकराता रोड देहरादून पर लक्की की उस सब्जी की दुकान पर जा पहुंचे जहां पर लकी अपने घर में पिता की बीमारी होने के कारण एवं माता को काम न मिलने से परेशान होने की वजह से सब्जी बेच रहा था  सुशील राठी जी ने सर्वप्रथम लक्की और वहां सब्जी की दुकान पर मौजूद लक्की की माता से उसके परिवार के विषय में हाल समाचार जाना और उसके बाद उसके तत्पश्चात ही बालक लक्की की दुकान पर रखी सारी सब्जी खरीद ली किसको बेचने के लिए उसको शायद काफी इंतजार करना पड़ता और उसके बाद लक्की और लक्की की मां के आग्रह पर लक्की के बीमार पिता की दवाई लाने के लिए भी मदद की।

Related Articles

Back to top button