News UpdatePoliticsUttarakhandसिटी अपडेट

गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने सीएम राहत कोष में दिए 15,12,351 रु.

देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु विधायक गंगोत्री गोपाल सिंह रावत द्वारा 15 लाख 12 हजार 351 रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष एवं 05 लाख 2 हजार 742 रूपये की धनराशि पीएम केयर्स फण्ड हेतु प्रदान की गई। विधायक रामनगर नैनीताल दीवान सिंह बिष्ट द्वारा विभिन्न दानदाताओं द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 01 लाख 2 हजार 700 रूपये की धनराशि प्रदान की गई। अध्यक्ष, उत्तराखण्ड नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद विश्वास डाबर द्वारा 01 लाख 11 हजार रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान की गई। इसके साथ ही कोविड-19 के दृष्टिगत अनुसूया बर्तवाल एवं सुनीता पाण्डे, नत्थनपुर कीर्तन मण्डली, जोगीवाला, देहरादून द्वारा 51 हजार रूपये, अनुसूया बर्तवाल, नत्थनपुर, देहरादून द्वारा 1 हजार 100 रूपये, पवन सैनी, देहरादून द्वारा 21 हजार रूपये, प्रभात कुमार, देहरादून द्वारा 10 हजार रूपये, ब्रह्मचार्य अमित, चेयरमैन अखण्ड ग्रामीण सेवा प्रतिष्ठान, बागेश्वर द्वारा 01 हजार 1 रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button