News UpdateUttarakhand

गांधीजी और शास्त्रीजी को याद किया

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बाल वनिता आश्रम में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लाला मुकुंद लाल रहीस द्वारा 1924 में दान की गई जमीन पर बाल वनीता आश्रम की आधारशिला मोहनदास करमचंद गांधी ने 16 अक्टूबर 1929 को रखी थी। यहां से कई अनाथ बच्चे शिक्षा ग्रहण करके समाज में अपनी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मौके पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि गांधीजी और शास्त्री जी महान पुरुष थे। हमे उनसे प्रेरणा लेते हुए सत्य और अहिंसा के पद पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर राहुल चैहान, विनोद तोमर, राशिद अहमद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button