News UpdateUttarakhand

सरस्वती विहार विकास समिति ने मजदूर दिवस पर मजदूरों को खिलाया हलवा

देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून द्वारा लगातार 33वें दिन 330 खाने के पैकेट हरिद्वार बाइपास पुलिस चैकी के माध्यम से वितरित किए गए। आज मजदूर दिवस के उपलक्ष में समिति द्वारा क्षेत्र में मजदूरों के लिए हलवा भी वितरित किया गया और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में बात की गई।
ज्यादातर मजदूर अपने घर यूपी और बिहार जाने की बात कह रहे थे कि उन्होंने सरकार से पूछा कि उनके लिए सरकार क्या व्यवस्था बना रही है। वह लोग तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी नहीं करा सकते समिति ने उनको भरोसा दिलाया कि जब तक वह लोग यहां पर है समिति उनका पूरा ख्याल रखेगी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट सचिव गजेंद्र भंडारी उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, मंत्री सुबोध मैठानी, प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, आशीष गुसाईं, दीपक काला, नितिन मिश्रा, पुष्कर सिंह गुसाई, कैलाश रमोला, विनोद सिंह पुंडीर, कुलानंद पोखरियाल, दीपक रावत, देवेंद्र बिष्ट, ललित तड़ियाल, कमल बिष्ट, उपेंद्र काला, अनिल गुसाईं, संतोष नेगी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button