News UpdateUttarakhand

नारायण एजुकेशन इन्स्टीट्यूट ने दिलायी कामयाबी

देहारादून। इन दिनों जे ई ई एडवाँस के परिणाम की चर्चाऐं जोरों पर हैं। हो भी क्यों नहीं नारायण एजुकेशन इन्स्टीटयूट के छात्रों ने शीर्ष 10 स्थानों में से 5 स्थानों पर अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। यह सँस्थान के लिए एक विशेष उपलब्धि तो है ही साथ ही संस्थान की शिक्षा ओर गुणवत्ता का प्रमाण भी है। संस्थान के छात्र शिशिर आर के ने ओपन कैटगरी में आल इँडिया रैंक 1 हासिल कर जे ई ई एडवाँस में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त सँस्थान के छात्रों ने 2,4,8,और 10 रैंक हासिल की है। सँस्थान के निदेशक डा0 सिन्धुरा पी ने कहा एक संगठन के रूप में हम उत्कृष्टता के लिए कार्य करते हैं और प्रयास करते हैं। हमारे पास विश्वस्तरीय,शोधित,पाठयक्रम है।जो हमारे सँस्थान के छात्रों को सफलता पाने हेतु रूप रेखा प्रदान कर उच्चत्तम शिक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा हमारा सँस्थान प्रतिस्पर्धा हेतु माँशिक रुप से तैयार करते हैं। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में निदेशकों डा0 सिन्धुरा, शरणी ने परीक्षा में सफल हुए छात्र छात्राओं के माता पिता और संकाय को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button