News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की

देहरादून। रामनवमी के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन ने घरों में काम करने वाली महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की और उन सभी से यह कहा कि आप सभी प्रशासन द्वारा एवम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिये गए लॉक डाउन को लेकर दिशा निर्देशों का पालन करें। हम आगे भी ऐसी सहायता करते रहेंगे। खाद्य सामग्री लेकर सभी महिलाओं ने कहा कि श्रीराम के आशीर्वाद से आप लोगों ने आज जो हम लोगों को सहायता की है हमारे लिए सही रूप में रामनवमी किसी त्यौहार से कम नहीं है। मधु जैन ने सभी से निवेदन किया कि आप लोग अपने घरों में रहें और मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि जल्द ही हम लोग इस कोरोना वायरस नामक आपदा से जीत लेंगे।

Related Articles

Back to top button