News UpdateUttarakhand

फिक्की फ्लो ने भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष का आभार जताया

देहरादून। फिक्की फ्लो उत्तराखंड चौप्टर के सदस्यों ने डॉ नेहा शर्मा को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का आभार जताया और डॉ नेहा शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखंड चौप्टर की अध्यक्ष और नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. नेहा शर्मा ने धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा प्रदेश अध्यक्षा महिला मोर्चा आशा नौटियाल के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा, महिलाओं को सशक्त बनाने में अपना अहम योगदान देगा और उनके उत्थान के लिए सहयोग करेगा। प्रदेश की विकास यात्रा में महिलाएं स्वरोजगार से अहम भूमिका निभा रही हैं, आपके नेतृत्व में हम मिलकर महिलाओं के लिए सुरक्षित और प्रभावी समाज बनाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश की महिला उद्यमियों, महिला स्वयं सहायता समूहों और प्रदेश के विभिन्न एनजीओ से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा आगे बढ़ चढ़ कर कार्य करेगी और पार्टी की नीतियों और उद्देश्य को प्रदेश की महिलाओं तक पहुँचाने पूर्ण प्रयास करेगी।

Related Articles

Back to top button