News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

फेनेस्टा ने रूद्रपुर में किया अपनी रीटेल मौजूदगी का विस्तार

रूद्रपुर। भारत के सबसे बड़े विंडो एवं डोर ब्राण्ड तथा इस सेगमेन्ट में मार्केट लीडर फेनेस्टा इण्डिया ने एक और शोरूम के शुभारंभ के साथ अपनी रीटेल मौजूदगी के विस्तार की घोषणा की है। यह एक्सक्लुज़िव शोरूम ओएम एसोसिएट्स, आशीर्वाद काॅम्पलेक्स, मां वैष्णो द्वार, काशीपुर बायपास रोड, रूद्रपुर, यू0एस0नगर में स्थित है और उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के यूपीवीसी विंडो और खिड़कियां उपलब्ध कराएगा।

इस नए शोरूम के शुभारंभ पर फेनेस्टा के बिजनेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं के लिए प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ हम पिछले सालों में लगातार विकसित हुए हैं, यह नया शोरूम देश में तेज़ी से विकसित होते हमारे उपभोक्ता आधार को दर्शाता है।’’ इस लाॅन्च के साथ फेनेस्टा अपने मौजूदा एवं भावी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाओं का अनुभव प्रदान करेगा। फेनेस्टा के शोरूम उपभोक्ताओं की पहुंच बढ़ाने तथा इसे मार्केट लीडर के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। भारत के यूपीवीसी विंडो एवं डोर उद्योग में तेज़ी से विकसित होते हुए, ब्राण्ड अपने मार्केट शेयर को बढ़ाने तथा भविष्य में अपनी अग्रणी स्थिति को बरक़रार रखने के लिए प्रयासरत है। साकेत जैन ने आगे कहा, ‘‘अब तक की हमारी यात्रा शानदार रही है और आने वाले सालों में हम भी लगातार विकास के लिए तैयार हैं। हमारी उग्र विपणन रणनीति, उत्पादों की व्यापक रेंज तथा दूसरे एवं तीसरे स्तर के शहरों में तेज़ी से रीटेल विस्तार के चलते हम अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे। हमने अपनी विस्तार रणनीति इस तरह से तैयार की है कि यह उपभोक्ताओं को उत्पादों के बारे में उचित जानकारी और खरीद का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान कर सके। इस मौके पर हम अपने सभी साझेदारों और उपभोक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिन्होंने हमारे कारोबार को कामयाबी की इस ऊँचाई तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया है।’’

Related Articles

Back to top button