News UpdateUttarakhand

भारी मात्रा में गांजा सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कल देर रात खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार देर शाम थाना नेहरू कालोनी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अवैध रूप से गांजा तस्करी के कारोबार में लिप्त है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान की घेराबंदी कर उक्त महिला को महिला सिपाहियों की मौजूदगी में हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम पाकीजा पत्नी पप्पू नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला बताया। पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
/

Related Articles

Back to top button