News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

निरंकारी मिशन का मुख्य उद्देश्य इंसानियत को जिंदा रखना

हरिद्वार। निरंकारी मिशन की ब्रांच ज्वालापुर में असहाय लोगों की मदद की गई। कोरोनो महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डॉउन की स्तिथि बनी हुई है। जिस कारण आम मजदूरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस महामारी के चलते देश भर में लगातार सामाजिक संस्थाएं आगे आकर असहाय लोगों की मदद कर रही है। निरंकारी मिशन पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक कार्य कर रहा है। आज भी मिशन की ब्रांच ज्वालापुर के सेवादारों ने भोजन के पैकेट्स वितरण किए।
ब्रांच ज्वालापुर के पदाधिकारियों ने बातचीत में बताया कि विश्व में इस वक्त कोरोना महामारी का दौर चल रहा है। मानवता की सेवा के लिए हम सभी यहाँ एकत्रित होते हैं। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी के आदेशानुसार निरंकारी मिशन  मानव मात्र की सेवाओं में पहले भी लगा हुआ था और इस महामारी के बीच भी अलग-अलग ब्रांचों में सेवाओं के लिए भवनों के द्वार खोल दिए गए हैं। निरंकारी मिशन इस समय मानव सेवा के लिए राज्य और केंद्र सरकार को भरपूर सहयोग दे रहा है। जिन लोगों के घरों में तंगी है, उन लोगों के लिए यहाँ से सूखा राशन भी वितरित किया जा रहा है। ये सिलसिला इसी प्रकार लगातार चलता रहेगा और निरंकारी मिशन आज ही नही हमेशा से सामाजिक कार्यों में भाग लेता आया है। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी मानव जीवन को सफल बनाने के लिए विश्वभर में संदेश दे रहीं हैं कि इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे में ही सबकी भलाई होती है। इंसानियत को जिंदा रखना ही मानवीय कर्तव्यों में सबसे महत्वपूर्ण होता है। पूरा मिशन ही गुरु की शिक्षा और मानव सेवा के लिए बनाया गया है। नर सेवा नारायण सेवा की दृष्टि से हम समाज के लिए सेवाएं कर रहें हैं। साथ ही इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए सेवादारों की एक टीम गठित की गई है। ये भोजन वितरण का कार्यक्रम लॉकडॉउन के बीच लगातार इसी प्रकार चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button