News UpdateUttarakhand

बीपीएल, असहाय लोगों की पैथोलाॅजी की जांच, उपचार, निःशुल्क कराना सुनिश्चित करेंः डीएम

रूद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय की रूद्रपुर की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मरीजों के बेहतर उपचार हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। जिसमें से अधिकांश प्रस्ताव पर समिति ने सहमति जताई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएमओ डाॅ डीएस पंचपाल को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में एक्स-रे मशीन, कुलर, पंखे, लाईट, कम्प्युटर आदि की व्यवस्थाऐं दुरूस्त रखें। उन्होंने कहा कि बीपीएल, निर्धन, असहाय व्यक्तियों की पैथोलाॅजी की जांच, उपचार, निःशुल्क कराना सुनिश्चित करें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में मरीजों को दवाई मानको के अनुसार दी जायें ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हों। उन्होने सीएमओ से निर्देश देते हुए कहा कि जन औषधी केन्द्रों के माध्यम से मरीजों को दी जाने वाली दवाईयां उचित मानकोध्दरों के अनुसार दी जा रही है या नही इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि दवाईयों के दर औषधी केन्द्रों के बाहर चस्पा करें ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होने कहा कि सरकार की योजना का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमन्द लोगों को मिले इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जायें। उन्होने पीएमएस को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, एवं अपने अधीनस्थों कड़े निर्देश दे। यादि किसी भी अधिकारी के स्तर पर कोई लापरवाही प्रकाश में आई तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मुख्य कोषाधिकारी शिवानी पाण्डेय, डीएस पंचपाल, पीएमएस डा0 रविन्द्र सिंह सामंत, डाॅ0 आरबी वर्मा, बी माला, चंचल राम आर्य, अतुल जोशी, भारत लाल शाह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button