Uncategorized

मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी की मौत

लालकुआं, नैनीताल : नगर से किच्छा रोड पर शुभाष नगर बैरियर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

शनिवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे सुभाष नगर के पास लालकुआं से बरेली जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने एक हाथी की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद ट्रेन हाथी को करीब 50 मीटर तक रगड़ कर ले गया। प्रातः ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद तराई केंद्रीय वन प्रभाग के एसडीओ  हल्‍द्वानी नवीन पंत, एसडीओ किच्छा यूसी तिवारी, टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीएस मेहता समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जिन्होंने मौका मुआयना कर चिकित्सको को मौके पर बुलाया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के बाद हाथी को मौके पर ही दफनाया गया। दुर्घटना में हाथी के सर में चोट लगने के साथ ही दो पैर टूट गये, जबकि एक दांत आधा व एक पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

Related Articles

Back to top button