Uttarakhand

एक कार्यक्रम में ग्राम प्रधान के साथ कई ग्रामवासियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून।  8 फरवरी मसूरी विधानसभा के हरियावाला खुर्द (जैंतनवाला) में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्राम प्रधान के साथ कई ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाजपा की सदस्यता ग्रहण की बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मसूरी विधानसभा विधायक गणेश जोशी जी ने कहा कि भाजपा संस्कारों की पार्टी है, भाजपा के कार्यकर्ता विकास के लिए कार्य करते हैं तथा निरंतर अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते हैं |
      बैठक को जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर जी, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार जी, सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  राजेश वर्मा जी ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सागर सिंह, उप प्रधान श्रीमती आशा क्षेत्री, पंचायत सदस्य जबी गुरुंग, कल्पना बिष्ट, रेखा चौधरी, अक्षय सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुश्री नेहा थापा सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
      इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गणेश जोशी जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष-शिवम पुण्डीर,मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार, आशा क्षेत्री-उपप्रधान, पंचायत सदस्यगण-जबी गुरूंग, कल्पना बिष्ट, रेखा चैधरी, अक्षय सिंह, राकेश कुमार, गजेन्द्र नेगी, जोश देवी, व नेहा थापा-क्षेत्र पंचायत सदस्य, के अलावा वंदना ठाकुर, किरन जवाडी, ज्योति, मनजीतसिंह नेगी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button