Uttarakhand

दुर्घटनाकारित ट्रक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून।  दिनांक 07-02-20 को वादी विजयपाल पुत्र राम कुमार  निवासी ग्राम शाहपुर कल्याणपुर  थाना विकासनगर देहरादून द्वारा थाना विकासनगर पर तहरीर दी गई कि दिनांक 5-02-2020 की रात्रि में ट्रक संख्या PB11BY-  2874  के चालक   द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर  उनके भाई दिनेश व उसके दोस्त राहुल की मोटरसाइकिल नंबर UK16 D -0056 पर  टक्कर मार दी जिससे उक्त दोनों दिनेश उम्र 18 वर्ष व उसके दोस्त राहुल उम्र 18 वर्ष की मृत्यु हो गई इस सूचना पर थाना विकासनगर पर F.I.R. नंबर 51/2020 अंतर्गत धारा 279/304A आईपीसी पंजीकृत किया गया है उक्त दुर्घटना में दो व्यक्तियों की  जान चले जाने के कारण  अपराध को विशेष अपराध की श्रेणी में रखकर  तत्काल वैधानिक कार्यवाही की गई  घटना में संलिप्त उक्त ट्रक को  कब्जे पुलिस लिया गया तथा  घटना में संलिप्त  वाहन ट्रक उपरोक्त के चालक संदीप सिंह को आज दिनांक  8-2-20  को मुखबिर की सूचना पर  हरबर्टपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button