PoliticsUttarakhand

डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम विकास संस्था की ओर से कोरोना वारियर्स को सम्मानित करते हुए शाल एवम  प्रमाण पत्र दिये गए

देहरादून। डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम विकास संस्था की ओर से कोरोना काल के दौरान किये गए विशिष्ट कार्यो के लिए कोरोना वारियर के रूप में पुलिस व पीआरडी जवान,दून चिकित्सालय के चिकित्सक,आशा कार्यकर्ती,नगर निगम के सुपरवाइजर आदि को  कोरोना वारियर के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था ने वारियर्स को सम्मानित करते हुए शाल एवम  प्रमाण पत्र दिये गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एवम वरिष्ठ पार्षद मूर्ति देवी ने की। इस अवसर पर पार्षद प्रवेश त्यागी,कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव टीटू त्यागी,पूर्व पार्षद आनंद त्यागी के साथ संस्था के पदाधिकारी हैदर इरशाद,शाहनवाज,जाकिर अंसारी,ताबिश अज़ीज़, मो इकराम, हबीुर्रहमान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button