News UpdateUttarakhand

पटेलनगर क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनौती की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनौती की घटना का दून पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया है।
वादिनी रिचा पुत्री गोविन्द सिंह निवासी संजय काँलोनी पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर तहरीर दी गयी कि 02 अज्ञात स्कूटी सवार अभियुक्त उनका मोबाइल फोन ओपो कम्पनी संजय काँलोनी के पास से छीन कर भाग गये। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-267/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चौक किया गया। फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के प्रकरण में प्रकाश में आये तथा जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप 5 जून को चौकिंग के दौरान मखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 01-विवेक पुत्र हंसराज तथा 02-रजत कश्यप पुत्र रामशरण को घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यू0के0-07-बीजेड-9664 के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से वादिनी से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त छिनौती की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त मोबाइल को बेचने की फिराक में थे किन्तु दून पुलिस की सख्ती के चलते किसी भी व्यक्ति द्वारा उनसे बिना कागजातों के उक्त मोबाइल फोन को नहीं खरीदा गया। अभियुक्त पुनः उक्त मोबाइल फोन को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

Related Articles

Back to top button