Uncategorized

PNB की मुंबई ब्रांच में एक और नया घोटाला, फिर लगा करोड़ों का चूना

मुंबईः नीरव मोदी घोटाले के बाद पंजाब नेशनल बैंक में एक और धोखाधड़ी का पता चला है। पीएनबी ने अपनी मुंबई ब्रांच से करीब 9.9 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का पता लगाया है। बैंक ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। यह घोटाला भी पीएनबी के मुंबई स्थित उसी ब्रैडी हाउस ब्रांच में किया गया जिसमें नीरव मोदी ने 12,700 करोड़ की धोखाधड़ी की थी।

क्या है मामला
सूत्रों के अनुसार इस नए घोटाले की एफआइआर 9 मार्च को दर्ज की गई है। इस घोटाले को चंदेरी पेपर एंड एलाइड प्रोडक्ट्स नाम की कंपनी द्वारा अंजाम दिया गया। आरोप है कि संबंधित कंपनी को भी कर्ज देते वक्त नियमों का पालन नहीं किया गया, जैसा की नीरव मोदी के केस में भी हुआ था।

पहले भी लग चुका है चूना
बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले दिनों सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11400 करोड़ रुपए के घोटाले के जानकारी दी थी। घोटाले की शुरुआत 2011 में पीएनबी की मुंबई की ब्रैडी हाउस ब्रांच में हुई। 8 साल में हजारों करोड़ की रकम फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स के जरिए विदेशी खातों में ट्रांसफर की गई। हीरा कारोबारी नीरव मोदी इस फ्रॉड में मुख्य आरोपी हैं। मोदी का मामा मेहुल चोकसी (गीतांजलि ग्रुप का मालिक) भी आरोपी है।

Related Articles

Back to top button