News UpdateUttarakhand

समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत धर्मपुर में निकाली जनजागरण रैली

देहरादून। धर्मपुर चैक स्थित प्राचीन शिव मंदिर से जन जागरण रैली श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि संग्रह अभियान के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित की गई। रैली प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चैक से शुरू होकर ओल्ड नेहरू कॉलोनी एलआईसी बिल्डिंग सब्जी मंडी होते हुए आरा घर चैक से मंदिर पर निमित्त राम जन्मभूमि के निर्माण हेतु जन जन सहयोग हेतु एक जागरुक जन जन तक का आवाह्न किया गया जिसमें सभी राम भक्तों बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्रीय जन सहयोग मिला। रैली की अगवाई अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मंत्री रवि देव आनंद द्वारा की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी लोगों से राम जन्म भूमि के लिए सहयोग करने को कहा। भारतीय जनता पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, नगर प्रचार प्रमुख विष्णु भट्ट, नगर कारवां बद्री नगर अखंड प्रताप, पार्षद विपिन राणा, दिलीप, गणेश, राकेश पंडित, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, मंडल महामंत्री अर्चना बांगड़ी, संगीता खन्ना, बीना उनियाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर कोषाध्यक्ष राहुल चैहान, शुभम जैन, वार्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button