News UpdateUttarakhand

ध्वजारोहण कर सादगी से मनाई गांधीजी व शास्त्रीजी की जयन्ती

देहरादून। पछवादून के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगतपुर ढालावाला, सहसपुर ब्लॉक के विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी ने स्कूल परिसर में तिरंगा फहराया। प्रधानाध्यापिका ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ने कहा शास्त्री जी का ’नारा जय जवान जय किसान’ आज के युग में भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। जिसमें गांधीजी ने सत्याग्रह, अहिंसा और शांति का रास्ता अख्तियार कर अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी ने कहा कि कोरोना काल के कारण बड़ी विडंबना की बात है राष्ट्रीय पर्व स्कूल में बिना बच्चों के मनाया गया। विद्यालय में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

Related Articles

Back to top button